Sponsored Links

पीरियड्स अनियमित हैं

मैं 43 वर्षीया अविवाहिता हूं। मेरा वजन 50 किलो है। मेरे पीरियड्स अनियमित हैं। कभी-कभी दो माह बाद होते हैं। लगभग सात माह से मेरी योनि में चुभन और दर्द रहता है। मुझे क्या करना चाहिए?

रंजना सिन्हा, पानीपत


हो सकता है आपको मेनोपॉज होने वाला हो। सामान्यतया यह पचास साल में होता है। लेकिन उसके पांच साल पहले कुछ लोगों में ऐसे लक्षण नजर आते हैं। आपको जो प्री मेनोपॉजल है वह एस्ट्रोजन की कमी के कारण हो सकता है। उसके साथ-साथ बच्चेदानी नीचे गिर सकती है जिसे प्रोलैप्स कहते हैं। आपको स्त्री रोग विशेषज्ञा से मिलकर जांच करानी चाहिए कि बच्चेदानी की थैली नीचे तो नहीं आई है।

0 comments: