Sponsored Links

प्याज के कुछ औषधीय उपयोग

प्याज न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि शरीरिक प्रक्रियाओं को भी संतुलित रखता है। सब्जियों में प्याज एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल प्रायः हर घर में होता है। सब्जी हो या सलाद, प्याज का कोई सानी नहीं है। प्याज की तासीर गर्म होती है। यह हमें रोजमर्रा की तमाम परेशानियों से दूर रखता है। इसमें केलिसिन और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए यह सेहत की दृष्टि से भी उपयोगी है। इसे आप कच्चा खाएं या सब्जियों के साथ पका कर, हर हाल में यह लाभ ही देता है। क्या आप जानती हैं, प्याज के कुछ और औषधीय उपयोगों के बारे में। 
  • सिर में दर्द हो, तो प्याज पीसकर पैरों के नीचे तलवे में लगाएं। प्याज को काटकर सूंघने से भी सिर का दर्द ठीक होता है।
  • बवासीर में प्याज के 4-5 चम्मच रस में मिश्री और पानी मिलाकर नियमित रूप से कुछ दिन तक सेवन करने से खून आना बंद हो जाता है। 
  • घाव में नीम के पत्ते का रस और प्याज का रस समान मात्रा में मिलाकर लगाने से शीघ्र ही घाव भर जाता है। 
  • प्याज के रस में दही, तुलसी का रस तथा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है और रूसी की समस्या से भी निजात मिलती है। 
  • मासिक धर्म की अनियमितता या दर्द में प्याज के रस के साथ शहद लेने से काफी लाभ मिलता है। इसमें प्याज का रस 3-4 चम्मच तथा शहद की मात्रा एक चम्मच होनी चाहिए। 
  • गर्मियों में प्याज रोज खाना चाहिए। यह आपको लू लगने से बचाएगा। अगर लू लग गई हो, तो प्याज का रस दो-चार चम्मच पिएं। इसके रस को कनपटी व छाती पर मलें। 
  • प्याज का रस और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर मालिश करने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है। 
  • प्याज के 3-4 चम्मच रस में घी मिलाकर पीने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है। 
  • प्याज के रस में चीनी मिलाकर शर्बत बनाएं और पथरी से पीड़ित व्यक्ति को पिलाएं। इसे प्रातः खाली पेट ही पिएं। मूत्राशय की पथरी छोटे-छोटे कणों के रूप में बाहर निकल जाएगी। लेकिन ध्यान रहे, एक बार में इसका बहुत अधिक सेवन न करें।

0 comments: