Sponsored Links

जानिए कितने मानसिक तनाव में है आप



मानसिक तनाव से इस युग मे हर कोई जूझ रहा है। इस रोग का कारण अधिकांशतः हमारी आदतें हैं। अगर हम अपनी खराब आदतों को बदल डालें तो भागमभाग भरी जिंदगी में भी तनाव से दूर रह पाएंगे। मनोवैज्ञानिक जेम्स बॉड ने एक प्रश्नावली तैयार की है। इन प्रश्नों के उत्तर के आधार पर आपको यह पता चलेगा कि आप कितने तनाव में हैं और उसका कारण क्या है?
प्रश्नावली : 
  1. आप खाली वक्त में किसी खेल या मनोरंजन के अन्य साधनों में -चि लेती हैं?
  2. जिन वस्तुओं या बातों से आपको चिंता होती है, उनके लिए कुछ करती हैं?
  3. आप ऐसे दोस्तों से मिलती-जुलती हैं, जिनसे आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता होती है?
  4. क्या आप हर दिन एक घंटे खुले वातावरण में चहलकदमी करती हैं?
  5. क्या आप सुबह इतनी जल्दी उठ जाती हैं कि निश्चिंतता से अपना काम आरंभ कर सकें और जल्दबाजी या घबराहट में काम करने की जरूरत न पड़े?
  6. क्या आप धैर्यपूर्वक और -क--क कर बातचीत करती हैं?
  7. क्या आप सप्ताह में कम से कम एक दिन और दो-तीन शाम अपने मनोरंजन में बिताती हैं?
  8. क्या आप रात को गहरी नींद में सोती हैं?
  9. क्या आप यह अनुभव करती हैं कि सड़क पर अन्य लोग आपकी तुलना में धीरे-धीरे और आराम से चल रहे हैं?
  10. बस या कोई दूसरी सवारी आपको जल्दी न मिले, तो आपको क्रोध आता है?
  11. क्या सैर-सपाटे के वक्त आपको लगता है कि आप वक्त बर्बाद कर रही हैं?
  12. क्या आप खाने की मेज पर अपना खाना सबसे पहले समाप्त कर लेती हैं?
  13. क्या आप अपने काम को निरंतरता और किसी विराम के बिना संपन्न कर देती हैं?
  14. क्या काम के बीच आपको पारिवारिक समस्याओं का खयाल रहता है?
  15. क्या आप हर समय चिंता में रहती हैं, जैसे रेडियो सुनते हुए या फिल्म देखते हुए भी आप किसी बात की चिंता में मग्न रहती हैं?
  16. क्या किसी खेल में आपको उसी वक्त तक -चि रहती है, जब तक आप जीत रही हों?
जानिए अब अपने बारे में :-
  • इस प्रश्नावली में एक से आठ संख्या के प्रश्नों का सही उत्तर ‘हां’ है। इसके लिए आपको प्रत्येक प्रश्न पर दस अंक मिलेंगे
  • नौ से सोलह संख्या तक के प्रश्नोंका सही उत्तर ‘नहीं’ है। इसके लिए प्रत्येक सही उत्तर पर दस अंक मिलेंगे। अब देखिए कि आपको कितने अंक मिले हैं?
  • 130 या उससे अधिक अंक बहुत अच्छे हैं।
  • 80 से 90 के बीच के अंक मध्य प्रकार की मनौवैज्ञानिक अवस्था को प्रकट करते हैं
  • अगर आपके अंक 50 या उससे कम हैं, तो इसका अर्थ है कि आप मानसिक तनाव से पीड़ित हैं और इससे मुक्ति पाने के लिए आपको अपनी आदतें बदलनी होंगी।

0 comments: