Sponsored Links

आपके फेस पर कोई ब्यूटी स्पॉट है?



अगर आपके फेस पर कोई ब्यूटी स्पॉट है , तो खुशी की बात है क्योंकि आजकल ये स्पॉट्स फैशन में हैं। गर्ल्स खुद को फैशनेबल दिखाने के लिए आर्टिफिशल इन्हें बनवा रही हैं। शादी के मौके पर ब्राइड्स भी इन्हें बनवाना खूब पसंद कर रही हैं। ब्यूटीशियन मंजू रावत कहती हैं , ' इस तरह के स्पॉट्स से आप और खूबसूरत दिख सकती हैं। ये आपके लुक में भी बदलाव ला देते हैं। यही नहीं , इसमें खर्चा भी कुछ खास नहीं आता। '

आइब्रो पर तिल
पहले , लिप्स के साइड में तिल बनवाने का ट्रेंड था , लेकिन अब इसे आइब्रो के ऊपर बनवाकर खुद को हॉट लुक दिया जा सकता है। फिलहाल , आईब्रोज के ऊपर की जगह को ही ब्यूटी मार्क के लिए खास पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इसे बनवाने में करीब 15 मिनट का समय लगता है और यह 10 से 15 साल तक आपके फेस पर रह सकता है। लेकिन हां , बनवाएं आप किसी एक्सपर्ट से ही।

कॉस्मेटिक टैटूइंग
अगर आप रोज मेकअप करने के झंझट से बचना चाहती हैं , तो कॉस्मेटिक टैटूइंग आजमा सकती हैं। इन दिनों कॉस्मेटिक टैटूइंग का ट्रेंड जोरों पर है। इसमें वेजिटेबल डाई को स्किन की ऊपरी लेयर में डिस्पोजेबल सूई से डाला जाता है। इसके बाद आपको हर रोज मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका असर तीन से चार साल चलता है। लेकिन हां , इसे हर छह महीने के गैप में टचअप की जरूरत होती है।

कॉस्मेटॉलजिस्ट निखिल बजाज कहते हैं , ' खुद को हमेशा खूबसूरत दिखाए रखने के लिए यह प्रोसेस बेहद कामयाब है। इसे करवाने में 5 से 12 हजार रुपए का खर्चा आता है। वहीं , इसके साइड इफेक्ट्स भी ना के बराबर होते हैं। '

इसी तरह आप अपनी आंखों पर परमानेंट आईलाइनर भी लगवा सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी , तो बस इसे मेनटेन करने की। इसमें करीब 45 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा आप कॉस्मेटिक टैटू के जरिए आइब्रो घनी या पतली भी करवा सकती हैं।

लिप करें कलर
अगर आप अपने लिप्स को हमेशा फ्रेश लुक व कोई कलर देना चाहती हैं , तो लिप कलरिंग करवा सकती हैं। वैसे , इन दिनों लिप्स में नैचरल पिंक कलर खूब ट्रेंड में है। इसका प्रोसेस करीब 1 घंटे का है। यहीं नहीं , डार्क लिप्स को कम दिखाने में भी यह तकनीक बेहद काम आती है।

एक नजर इन पर
  • आसान है प्रोसेस।
  • करवाने से पहले पूरी जानकारी लें।
  • 2 से 72 घंटे तक बर्निंग सेंसेशन , स्वेलिंग और इचिंग हो सकती है।
  • 24 घंटे तक किसी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल ना करें।

0 comments: