Sponsored Links

होठों को खूबसूरत कैसे बनाऊं?

मेरे लिप्स पिंक होते हुए भी खूबसूरत नजर नहीं आते। उनको खूबसूरत दिखाने की कोई एक्सरसाइज बताएं? 
संध्या 

लिप्स खूबसूरत बनाने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज होंठों से सीटी बजाना है। गाने तो आप गुनगुनाती ही होंगी, अब से उसे सीटी बजाते हुए गुनगुनाने की आदत डालें। इससे लिप्स की एक्सरसाइज भी हो जाएगी और आपका एंटरटेनमेंट भी। इसके अलावा, तेजी से बार-बार 'ओ' और 'ई' बोलने की प्रैक्टिस किया करें। इससे भी लिप्स की एक्सरसाइज हो जाती है और वे खूबसूरत नजर आने लगते हैं। परमानेंट कॉस्मेटिक मेकअप से भी आप अपने होंठों को सुंदर बना सकती हैं। 

मौसम बदलते ही मेरे लिप्स फटने लग जाते हैं। ऐसे में जब मैं उन पर लिपस्टिक लगाती हूं, तो क्रैक हो जाते हैं। इससे बचने के लिए क्या करना ठीक रहेगा? 
कोमिका 

लिप्स फटने लगें, तो वे सुंदर नहीं लगते। होंठों की परत निकलने लगती है या पपड़ी पड़ने लगने लगती है, तो गर्म रोटी पर लगे घी को होंठों पर लिप बाम की तरह यूज करें। पहले लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए उन पर लिप ब्रश की सहायता से वैसलीन की हल्की परत लगा लें। फिर, उस पर लिपस्टिक लगाएं। नहाते वक्त सरसों का तेल नाभि में लगाएं। इससे लिप्स फटने बंद हो जाते हैं। 

मैं 18 साल की कॉलेज स्टूडेंट हूं। मुझे लंबे नेल्स रखने का शौक है, लेकिन वे आसानी से लंबे नहीं होते। अगर लंबे हो भी जाएं, तो आगे की ओर मुड़ जाते हैं। इन्हें ठीक रखने का कोई तरीका बताएं। 
रेखा 

हमारे नेल्स प्रोटीन से बने हैं, इसलिए सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। खाने में प्रोटीन और कैल्शियम वाली चीजें शामिल करें। मसलन, दूध, अंडा, स्प्राउट्स, फल वगैरह। नेल्स को गुनगुने जैतून के तेल में पांच से सात मिनट तक डुबो कर रखें, फिर उसी तेल से नेल्स की मसाज करें। वीक में एक बार मेनिक्योर करवाएं। अगर घर पर खुद मेनिक्योर करना मुश्किल हो रहा हो, तो किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर मेनिक्योर करवाएं। इससे आपके नाखूनों की सेहत बेहतर हो जाएंगे। 

मैं 17 साल की स्टूडेंट हूं। मेरे बाल ड्राई हैं। इनके लिए सही शैंपू औरऑइल बताएं। 
कृतिका 

ड्राई हेयर्स के लिए आप हफ्ते में कम से कम एक बार भृंगराज तेल , बादाम के तेलया ऑलिव ऑयल से सिर की मालिश करें। मालिश के बाद बालों में स्टीम दें।हमेशा किसी माइल्ड शैंपू से ही बाल धोएं या फिर ऐसे शैंपू का प्रयोग करें ,जिसमें कंडीशनर मिला हुआ हो। अगर आपको अंडे के इस्तेमाल से परेशानी न हो, तो 15 दिनों में एक बार अंडे में ऑइल मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे तकउसे लगा रहने दें। इससे बालों की कंडीशनिंग हो जाएगी। शैंपू के बाद बालों परलिव इन कंडीशनर लगाएं। इसके अलावा , आप हेयर सीरम या मॉइश्चराइजरकिक से भी बालों के टेक्सचर को सुंदर बना सकती हैं। 

आप अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें... 
हैलो डेल्ही, 
नवभारत टाइम्स, 
सेकंड फ्लोर, 9-10 बहादुर शाह जफर मार्ग, 
नई दिल्ली-02.

0 comments: