Sponsored Links

फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम (मछलीघर) का महत्व


वर्तमान समय में घर की सजावट के लिए कई उपाय किए जाते हैं। फिश एक्वेरियम लगाकर भी घर की सुंदरता बढ़ाई जाती है। फिश एक्वेरियम सिर्फ घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। फेंगशुई के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।
  • घर में एक छोटे से फिश एक्वेरियम (मछलीघर) में सुनहरी मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक होता है।
  • फेंगशुई में मछली सफलता व व्यवसाय का प्रतीक मानी जाती है।
  • ध्यान रहे कि एक्वेरियम में आठ मछलियां सुनहरी और एक काले रंग की होनी चाहिए। अगर कोई सुनहरी मछली मर जाए तो माना जाता है कि घर पर आई कोई मुसीबत वह अपने साथ ले गई यानि सुनहरी मछली का मरना अपशकुन नहीं होता।
  • एक्वेरियम को मुख्यद्वार के समीप नहीं रखना चाहिए।
  • उत्तर-पूर्व क्षेत्र धनसंपदा तथा समृद्धिदायक क्षेत्र है। यह जलतत्व का प्रतीक है। इस क्षेत्र में एक्वेरियम रखना उत्तम व शुभ रहता है। यह समृद्धि, संपत्ति और सफलता देता है।

0 comments: