Sponsored Links

कुछ आसान रेसिपीज

चीज स्ट्रॉ
सामग्री
  • एक कप मैदा,   
  • 50 ग्राम घी या मक्खन, 
  • दो क्यूब कसा हुआ चीज, 
  • आधा कप दूध, नमक और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार।
विधि
  • नमक और मैदा को छान लें। मक्खन, चीज, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और दूध की सहायता से अच्छी तरह मल लें। इसको एक मोटी रोटी की तरह बेलकर एक लंबी स्ट्रिप में काटें। हर स्ट्रिप को टिवस्ट करें और घी या तेल से चुपड़ी ट्रे में रखकर गोल्डन कर लें। ठंडा करके सर्व करें।

अल्फाबेट केक
सामग्री
  • 100 ग्राम मैदा, 
  • 100 ग्राम पिसी चीनी, 
  • 100 ग्राम मक्खन, 
  • तीन अंडे,
  • एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 
  • चार बड़े चम्मच भिगोई हुई किशमिश या केक फू्रट, 
  • एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस।
आइसिंग के लिए
  • 100 ग्राम आइसिंग शुगर, 
  • 50 ग्राम मक्खन।
विधि
  • मैदा व बेकिंग पाउडर छान लें। मक्खन व चीनी हल्का होने तक फेंटें। एक - एक करके अंडा मिलाते व फेंटते रहें। धीरे - धीरे मैदा मिलाएं। एक कप में चिकनाई लगा दें। इसमें दो तिहाई मिक्सचर भरें। गर्म अवन में गोल्डन होने तक बेक करें। ठंडा होने दें।
  • आइसिंग शुगर व मक्खन को नरम होने तक फेंटें। प्रत्येक केक पर पतली तह लगाएं। बची आइसिंग में रंग मिलाकर पाइपिंग गन में भरें और राइटिंग नॉजल लगाएं। इससे केक पर नाम लिख लें।

कॉर्न कटलेट
सामग्री
  • चार बड़े आलू उबले व मैश किए हुए , 
  • भिगोए हुए चार ब्रेड स्लाइस , 
  • आधा चम्मच उबले मटर , 
  • एक चम्मच नमक , 
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 
  • दो छोटे चम्मच चाट मसाला , 
  • एक चम्मच बारीक कटा हरा धनिया।
कोटिंग के लिए
  • चौथाई प्याला कॉर्नफ्लोर , 
  • आधा प्याला भिगोया हुआ साबूदाना , 
  • तलने के लिए तेल।
विधि
  • कटलेट की सारी सामग्री मिला लें। भुट्टे के आकार के कटलेट बनाएं। आधा कप पानी में कॉर्नफ्लोर घोल लें। हरेक कटलेट को इस मिक्सचर में डुबोएं व साबूदाने में लपेट लें। गर्म तेल में गोल्डन होने तक तलें। कागज पर रखें। एक्सट्रा तेल निकल जाए , तो टुथपिक लगा ले।
कुछ आसान और चटपटे चाट और नाश्ते के व्यंजन घर पे बनाना चाहती है तो सुधा माथुर आपको बड़ी आसानी से सीखा सकती है आज ही सीखना शुरू करे 

0 comments: