Sponsored Links

स्टीम्ड मैंगो वंडर

सामग्री 
3 कप पनीर
डेढ़ कप मैंगो पल्प 
2 कप नारियल का बूरा
2 बड़े चम्मच शक्कर
5 बड़े चम्मच शक्कर का बूरा
2 छोटा चम्मच पिसी इलायची
2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर 
और सजाने के लिए चेरी, पिस्ता और किशमिश।

ऐसे बनाएं
पनीर में इलायची का पाउडर, मिल्क पाउडर और शक्कर का बूरा मिलाएं। अब इसे चिकना होने तक मैश करें। पनीर मिश्रण को दो भागों में बांट दें। मैंगो पल्प में नारियल व शक्कर का बूरा मिलाकर स़ख्त होने तक पकाएं। पकने के बाद इसे ठंडा होने के लिए अलग बर्तन में रख दें। प्रेशर कुकर के डिब्बे में चिकनाई लगाएं। पनीर का एक भाग कुकर के डिब्बे में फैला दें। 

इसके ऊपर मैंगो वाला भाग फैलाएं। मैंगो के मिश्रण के ऊपर पनीर का दूसरा भाग फैला दें। अब एल्युमिनियम फॉइल से डिब्बे को ढंक दें। प्रेशर कुकर में १ गिलास पानी डालें। इसमें जाली रखकर डिब्बा रखें और कुकर बंद कर दें। 

इसे 5 मिनट तक तेज आंच में पकाएं, फिर धीमी आंच में 10-12 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि कुकर में वेट नहीं लगाना है। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटें और चेरी, पिस्ता, किशमिश से सजाकर सर्व करें।


0 comments: