Sponsored Links

अपने हाथो से बनाये और खिलाये

सीताफल का हलवा
सामग्री : 
  • 250 ग्राम चीनी , 
  • 250 ग्राम खोया , 
  • 5 ग्राम इलायची पाउडर , 
  • 25 ग्राम भीगे , 
  • छिल व कटे हुए बादाम , 
  • 20 ग्राम किशमिश , 
  • 400 ग्राम देसी घी , 
  • 500 ग्राम सीताफल।

विधि : 
  • सीताफल को छीलकर अच्छी तरह धोकर कस लें। अब पैन में सीताफल में चीनी डालकर तब तक पकाएं , जब तक की उसका सारा पानी सूख नहीं जाता है। सीताफल पकाते समय इस बात का ध्यान रखे कि वह पैन से चिपके या जले ना। अब खोए को मैश करके उसमें डाल दें । उसमें देसी घी और सभी मेवे डालकर खूब अच्छी तरह भूनें। आंच से उतारकर हल्का ठंडा करें। बाउल में हलवा डालें और उसके ऊपर से इलायची पाउडर डालकर सर्व करें।

  
नूडल्स भेल
सामग्री : 
  • 100 ग्राम मसाला नूडल्स , 
  • 100 ग्राम मूंग , 
  • मोठ , चना ( अंकुरित ), 
  • 50 ग्राम लंबी कटी शिमला मिर्च , 
  • 25 ग्राम भूनी मूंगफली , 
  • 2 बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल , 
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 
  • आधा छोटा चम्मच राई , 
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च , 
  • 5 से 6 करी पत्ते , 
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ , 
  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता , 
  • नमक व नीबू का रस स्वादानुसार और एक बड़ा चम्मच तेल।

विधि : 
  • कड़ाई में तेल गर्म कर लें। राई डाल दें। राई के चटकने के बाद प्याज डालें। प्याज के हल्का बादामी होने पर करी पत्ता और हरी मिर्च डाल दें। फिर उसमें अलग से उबली हुई अंकुरित दालें व नूडल्स डालें। लाल मिर्च , मूंगफली और नमक डालकर चलाएं। फिर इसमें शिमला मिर्च , धनिया पत्ता , नीबू का रस व कसा नारियल मिलाएं। 5 मिनट बाद गैस पर से उतार लें और गर्मागर्म सर्व करें।

0 comments: