Sponsored Links

Homemade facepack for glowing skin



नींबू के कई फायदे हैं। लड़कियां इसका यूज फेस पैक के रूप में करती हैं। नींबू में विटामिन सी होता है। यह स्किन टिश्यू को साफ करता है। इससे स्किन में निखार आता है। इसके अलावा, नींबू में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्थी रखते हैं।
नींबू से घर में ही फेसियल तैयार किया जाता है। इसके अलावा घरों में नींबू और शहद पिया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि नींबू का यूज फेस पैक बनाने में कैसे करें...
नींबू और दही का फेसपैक
एक कटोरी में आधा कप दही लेकर उसमें नींबू निचोड़ें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें।  इस पेस्ट को फेस और गर्दन पर लगाएं। आप नीबू के  रस की जगह पर नीबू के तेल का भी यूज कर सकती हैं। दस-पंद्रह मिनट के बाद फेस पैक को ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क स्किन को चमकदार बनाता है। नींबू स्किन को साफ करता है और दही उसे कोमल बनाती है।
नींबू और शहद का फेस पैक 
एक कटोरी में एक चम्मच नीबू का रस लें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद तैयार फेशियल को चेहरे पर लगाएं। 10  मिनट सुखाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
यह फेस पैक चेहरे से मुंहासों को दूर करता है।
नींबू और  मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 10 से 15 मिनट बाद इसे गुनगुन पानी से धो लें।
ऑयली स्किन के लिए यह फेस पैक बहुत लाभकारी होता है।
नींबू और  टमाटर का फेस पैक
तीन-चार चम्मच टमाटर का रस लें। उसमें  दो चम्मच नीबू का रस और तीन चम्मच ओटमील पाउडर मिलाएं। सभी को एक कटोरी में अच्छे से घोलें और पेस्ट तैयार करें।
इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर ठीक से लगायें। 10 मिनट तक इस लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो दें। यह फेस पैक चेहरे को दाग- धब्बों से मुक्त करने में मददगार सिद्ध होता है।
नींबू और  खीरे का फेस पैक
एक-एक चम्मच ताजे खीरे और नींबू का रस लेकर, दोनों को अच्छी तरह मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं। आप तीन से चार बार इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।