आईये बनाये दाल मक्खनी
दाल मक्खनी
6 लोगों के लिए - समय 45 मिनट
सामग्री
- 250 ग्राम साबुत उड़द की दाल,
- 20 ग्राम अदरक पिसा हुआ
- 20 ग्राम लहसुन पिसा हुआ
- 1बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई स्वादानुसार
- 1 बड़ा सफेद मक्खन
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच ज़ीरा, 1 बड़ा चम्मच धनिया, 5-6 काली मिर्च और एक बड़ी इलायची को कढ़ाई में सूखा भूनें। खुशबू आने पर ठंडा कर के पीस लें।
- आधा चाय का प्याला क्रीम
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- उड़द की दाल साफ कर लें, इसे धोकर पूरी रात के लिए भिगो दें।
- सुबह दाल को एक प्रेशर कुकर में नमक और पानी मिलाएँ के साथ आंच पर चढ़ाएँ। एक सीटी आ जाए तो बिलकुल धीमी आँच पर 10 मिनट तक रखें या दाल के गलने तक पकाएँ।
- एक लकड़ी के करछुल से दाल को थोड़ा सा घोंट दें।
- कड़ाही में घी गरम करें। प्याज़ गुलाबी तलें।
- पिसे हुए अदरक और लहसुन को मिलाएँ और पक जाने तक धीमी आँच रखें।
- दाल इसमें डालें और धीमी आँच पर 5 मिनट पकने दें।
- टमाटर, हरी मिर्च और मक्खन डालकर ठीक से मिला लें।
- 5 मिनट तक पकाने के बाद क्रीम और भुना हुआ मसाला मिलाएं फिर हिलाते हुए 10 मिनट और पकाएँ।
- मक्खन और हरे धनिये के साथ सजाकर गरमागरम परोसें।
No comments:
Post a Comment