Sponsored Links

कजरारी, कजरारी आंखें...

इस मौसम में अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो आई मेकअप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, यह धूप व पसीने की वजह से खराब नहीं होगा। ऐसे में आपको जरूरत है थोड़े मेकअप टिप्स की। पार्टी में आपकी चाहत भी अट्रैक्टिव दिखने की होगी, तो रुटीन लुक में भी आप थोड़ा खास तो दिखना ही चाहेंगी। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि अपनी इस चाहत को पूरा कैसे किया जाए, तो इसके लिए आई मेकअप ट्राई करें। हालांकि स्पेशल लुक पाने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करके चलना होगा। 

कंसीलर टच 
कंसीलर आंखों के डार्क सर्कल्स को छिपाने के लिए यूज किया जाता है। अगर आईलाइनर लगाने के बाद आपकी आंखों के नीचे का हिस्सा काला हो जाता है, तो उसे ठीक करने के लिए भी आप कंसीलर यूज कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स व एक्ने के निशान हैं, तो इन्हें भी कंसीलर से छिपा सकती हैं। यही नहीं, अगर आपकी आंखों के आसपास की स्किन का कलर एक जैसा नहीं है, तो आप उसे कंसीलर से एकसार कर लें। 
पलकों पर बेस 
आई मेकअप करने से पहले पलकों पर आई बेस लगाना ना भूलें। इससे आपका शैडो लंबे समय तक टिका रहेगा। अगर आप पलकों पर आई बेस नहीं लगाती हैं, तो कुछ समय बाद आपकी आंखों के ऊपर हल्की ऑयली लाइंस बन जाएंगी। इससे आपका आई शैडो लंबे समय तक नहीं टिका रहेगा और आपका लुक सारा खराब हो जाएगा। 
अप्लाई शैडो 
वैसे आपको बता दें कि आंखों पर तीन शेड्स में आई शैडो लगाया जाता है। इसके लिए आप तीन कलर का आई शैडो चुन लें। इन्हें पलकों से लेकर आइब्रो तक डिफरेंट लेयर्स में लगाया जाता है। आप पलकों के पास से शैडो लगाना शुरू करें। सबसे पहले लाइट कलर वाला शैडो लगाएं। पलकों के पास शैडो लगाते समय यह ध्यान रखें कि वह पलकों पर न फैल जाए। फिर उससे थोड़ा डार्क शेड चुनें। लास्ट में सबसे डार्क शेड वाला आई शैडो लगाएं। इसे आइब्रो के पास लगाएं। फिर शैडो को ठीक से सेट कर दें, ताकि वह फैले नहीं।
आईलाइनर 
आंखों पर आईशैडो आईलाइनर के मुकाबले डार्क लगाएं। इससे आपकी आंखें ज्यादा अट्रैक्टिव दिखेंगी। अगर आप चाहती हैं कि आईलाइनर परफेक्ट लगे, तो इसके लिए आप स्मूद ब्रश वाला आइलाइनर चुनें। आप जब आंखों पर आइलाइनर लगाएं, तो पहली बार में पतली लाइन लगाएं और वह बिल्कुल आपकी पलकों से टच होनी चाहिए। ऐसे ही आप आंखों के नीचे आइलाइनर लगाएं। आंखों को कॉजी लुक देने के लिए आप कॉटन से उसे थोड़ा फैला दें। अगर आप आंखों को स्मोकी लुक देना चाहती हैं, तो ब्रश से आइलाइनर हल्का-सा फैला दें। इन दिनों यह लुक खासा ट्रेंड में है। 
हाईलाइटर 
हाइलाइटर से आंखों को शाइनिंग लुक दिया जाता है। आप गोल्डन, सिल्वर व पिंक हाइलाइटर अपनी आईलिड पर लगाएं। इसे आप ऊपर व नीचे दोनों आईलिड्स पर लगाएं। फिर इसे अपनी उंगली से हल्का-सा फैला दें। 
आइब्रो 
आइब्रो को शार्प लुक देने के लिए उस पर हाइलाइटर लगाएं और फिर उसे उंगली से सेट करें। 
कर्ल लैशेज 
अगर आपकी पलकें लंबी हैं, तो उन्हें आप कर्ल कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें बड़ी दिखेंगी। वैसे, इन दिनों बाजार में रेडीमेड कर्ल्स आ रहे हैं। आप इन्हें भी अपनी अपनी आंखों पर लगा सकती हैं। इन्हें लगाने से पहले अपनी लैशेज भी कर्ल जरूर कर लें और फिर आर्टिफिशल कर्ल्स लगाएं। 
मसकारा 
आई मेकअप करने के बाद मसकारा जरूर लगाएं। आप मसकारा नीचे वाली पलकों पर अंदर से बाहर की तरफ लगाएं। वहीं ऊपर वाली पलकों पर मसकारा बाहर की तरफ करके लगाएं। इससे आपकी आंखें बड़ी और कजरारी लगेंगी।

0 comments: