Sponsored Links

जन्म तारीख के अनुसार रत्न धारण

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख के मूलांक के स्वामी का नग धारण करने से सुख-समृद्धि व मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। जन्म तारीख के अनुसार रत्न इस प्रकार हैं, जिन्हें आप पहन सकते हैं-

जन्म तारीख

- 1, 10, 19, 28 का मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है- माणिक्य रत्न शुभ रहेगा।

- 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक- 2 स्वामी चंद्रमा- मोती पहनें।

- 3, 12, 21, 30 मूलांक- 3, स्वामी गुरू-रत्न- पुखराज

- 4, 13, 22, 31 मूलांक 4 का स्वामी- राहु- गोमेद

- 5, 14, 23 मूलांक 5 स्वामी बुध- पन्ना।

- 6, 15, 24 मूलांक 6 स्वामी शुक्र- हीरा।

- 7, 16, 25 मूलांक 7 स्वामी केतु- लहसुनिया।

- 8, 17, 26 मूलांक 8 स्वामी- शनि- नीलम।

- 9, 18, 27 मूलांक 9 स्वामी मंगल- मूंगा।

ध्यान रखें मूलांक तथा जन्म कुंडली के कारक ग्रह दोनों का नग एक साथ पहनें तो वे परस्पर विरोधी अर्थात शत्रु या अकारक नहीं हों। जैसे दिनांक 4 को कर्क लग्न में जन्मे व्यक्ति मूलांक चार के स्वामी राहु तथा कर्क लग्न के कारक ग्रह चंद्रमा के रत्न मोती को एक साथ धारण नहीं करें। क्योंकि राहु-चंद्र परस्पर शत्रु हैं। इसी प्रकार अन्य लग्नों के कारक तथा जन्म दिनांक के मूलांक के स्वामियों के रत्न धारण में सावधानी बरतें।

1 comment:

  1. my dob- 22,2,83.dya magalwar hai muse kounsa ratn dharan karna chhie mai tailotin ka kam karti hu to muze kousa bisunes mere lia sahi rahega

    ReplyDelete