Sponsored Links

चेहरा बताता है आपका स्वभाव


हर व्यक्ति का चेहरा उसके बारे सब बता देता है। शरीर का हर अंग व्यक्ति के स्वभाव का विस्तृत चित्रण कर देता है। यहां हम आपको विभिन्न चेहरों के आकार के उसके स्वभाव के बारे में कुछ जानकारी दे रहे हैं।
  • चंद्र मंडल के समान मुख वाला धर्मात्मा होता है।
  • सूंड की आकृति का मुखवाला भाग्यहीन होता है।
  • सिंह के समान मुखवाला चोर प्रवृति का होता है।
  • भरा हुआ हाथी के समान मुखवाला व्यक्ति राजा होता है।
  • बकरे अथवा बंदर के समान मुख वाला धनवान होता है।
  • छोटे चेहरे वाला कंजूस तथा लंबे चेहरे वाला धनहीन होता है।
  • चौखटे चेहरे वाला धूर्त तथा स्त्री के समान चेहरे वाला संतानहीन होता है।
  • जिसके गाल लाल होते है, वह धनवान तथा किसान होता है।
  • जिसका नीचे का होंठ लाल होता है वह राजा के समान होता है।
  • मोटे होंठ वाला दुखी होता है।
  • बाघ और हाथी के समान कपोल वाला धनवान तथा सेनापति होता है।

0 comments: